सामाजिक कार्यकर्ता की जिलाधिकारी से अपील अलमोडा जिले में राशनकार्ड की जांच पड़ताल

सेवामें,
श्रीमान जिला अधिकारी महोदया
जिला अल्मोड़ा
बिषय:-अलमोडा जिले में राशनकार्ड की जांच पड़ताल के संबंध में।

 

महोदया,
आपसे प्रताप सिंह नेगी समाजिक कार्यकर्ता की बिनती है। अल्मोड़ा जिले में भी राशनकार्ड धारकों की जांच पड़ताल के लिए अपने स्तर से कारवाई करने का योगदान दिजिएगा। महोदया अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी प्राईमरी स्तर से ग़रीब व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को राशन कार्ड संबंधित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

 

अगर एक बार राशनकार्ड की जांच पड़ताल के लिए कोई कार्रवाई की जाय तो बहुत से गरीब व गरीबी रेखा से नीचे स्तर के लोगों की समस्यायों का निराकरण हो सकता है।।
अतः महोदया आपसे बिनम्र निवेदन है आप अपने स्तर से एक बार अल्मोडा जिले में राशनकार्ड की जांच पड़ताल के लिए समाधान निकालने के लिए अपना सहयोग का योगदान दिजिएगा।
सादर
प्रताप सिंह नेगी
समाजिक कार्यकर्ता
दिनांक 11/4/22

Advertisement