दुःखद :कोटद्वार के गौतम सिंह पुंछ राजौरी आतंकी हमले में हुए शहीद,11 मार्च को होनी थी शादी

0
ख़बर शेयर करें -

गुरुवार दोपहर राजौरी-पुंछ इलाके में आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन पर निकले सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला कर दिया। जिसमें कोटद्वार के शिवपुर निवासी 28 वर्षीय सैनिक गौतम कुमार ने अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया।

गौतम बीते शनिवार को ही कोटद्वार से छुट्टी पूरी कर अपनी ड्यूटी में वापस गये थे और अगले साल 11 मार्च को उनकी शादी होनी थी। शहीद के बड़े भाई राहुल कुमार ने रोते हुए बताया कि गुरुवार रात को 12 बजे भाई की यूनिट से फोन आया कि वे शहीद हो गये। तब से शहीद के घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:थाना दन्या ने किया थाना दिवस का आयोजन उपस्थित जनमानस को विभिन्न विषयों पर लाभप्रद जानकारी देकर किया जागरुक

देश सेवा में शहादत देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार साल 2014 में गौचर से सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों 89 आर्म्ड रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शहीद के बड़े भाई राहुल ने बताया कि दो साल पूर्व हुई पिता की मौत का गम अभी हल्का भी नहीं हुआ था कि भाई के जाने से अब पूरा परिवार टूट गया है। बताया कि गौतम की रायवाला से सगाई हुई थी और इन दिनों उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। शनिवार को ही गौतम छुट्टी से अपनी ड्यूटी में वापस लौटा था। राहुल ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले ही गौतम ने अपनी ससुराल फोन पर बात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *