पुलिस सत्यापन बिना किरायेदार रखने पर 21 मकान मालिकों पर हुई एक लाख 85 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत लगातार वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों,घरेलू नौकरों,मजदूरों,फड़ फेरी व रेड़ी,ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने व बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

🔹माह जुलाई में अबतक 604 लोगों का सत्यापन, बिना सत्यापन रहने पर 16 लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:बच्चों की सुरक्षा को लेकर पार्षदों के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की पहल,स्कूल मार्ग पर टू-व्हीलर प्रतिबंध की मांग, बच्चों की सुरक्षा को मेयर का बड़ा फैसला,गेट लगाने के दिए निर्देश

इस क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद सत्यापन चलाकर माह जुलाई में अब तक 604 लोगों का सत्यापन किया गया है तथा इस दौरान बिना सत्यापन रहने पर 16 लोगों को पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की गयी है। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस सत्यापन कराये बिना अपने मकान में किरायेदार रखने पर 21 मकान मालिकों के विरुद्ध 1 लाख, 85 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​जागेश्वर विधानसभा: डोल मंडल में भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, 'अंत्योदय से विकसित भारत' का दिया मंत्र

🔹सत्यापन के प्रति जागरूकता

      अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन व चालानी कार्यवाही के साथ-साथ जागरुकता अभियान चलाकर* लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए, अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गयी।