Road Accident :यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा चार लोगों की मौके पर ही मौत,अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर उल्टा होकर गिरा वाहन

पहाड़ों की रानी मसूरी शनिवार तड़के दर्दनाक हादसे से दहल गई। यहां झड़ीपानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

💠बताया गया कि फोर्ड कार में कुल छह लोग सवार थे।

दुर्घटनाग्रस्त फोर्ड कार में चार पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। बताया गया कि चूनाखाल झाड़ीपानी मार्ग पर शनिवार सुबह पांच बजे एक वाहन कमल कॉटेज के समीप अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर उल्टा होकर गिरा।। वाहन में छह लोग सवार थे।

अग्निशमन अधिकारी डीएस तड़ियाल ने बताया कि तीन कार सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है और तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी कार सवार देहरादून के एक शिक्षण संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम और नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पुलिस के शानदार ट्रैफिक प्लान से जाम से मिली राहत

💠त्यूणी से आगे निमगा में खाई में गिरे दो व्यक्ति

शुक्रवार देर रात त्‍यूणी से आगे दारागाढ़ बैंड के पास निमगा में खाई में दो लोग गिर गए। देर रात डेढ़ बजे एसडीआरएफ को हादसे की सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक 25 किमी आगे दारागाढ़ बैंड के पास निमगा में रोड निर्माण कार्य चल रहा था जिस दौरान 02 व्यक्ति अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए।

एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल त्यूणी भेज दिया गया था जबकि दूसरे व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घनघोर अंधेरे के बीच गहरी खाई में उतरकर खोजबीन की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: विकास कार्यों की समीक्षा में प्रभारी सचिव पंकज पांडेय की दो टूक— केंद्रीय योजनाओं पर जताई नाराजगी, गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

घायल – हिमांशु पुत्र संजू, उम्र 21, निवासी इंद्रावली कल्याणपुर सहारनपुर, उत्तरप्रदेश।

मृतक – विकास पुत्र सतपाल, उम्र 27, निवासी इंद्रावली कल्याणपुर सहारनपुर उत्तरप्रदेश।

💠पुलिस चेक पोस्ट पर चढ़ी बस

वहीं रुड़की में शनिवार की सुबह हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस का नियंत्रण बिगड़ने के कारण बस नारसन बॉर्डर पर हाईवे के बीचों-बीच बनी पुलिस चेक पोस्ट के कमरे पर चढ़ गई। कमरे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और बस पलट गई।

बताया गया कि बॉर्डर पर तैनात पीआरडी जवान नरेश पाल चेक पोस्ट पर ड्यूटी करता है, जिसने भागकर जान बचाई। उसे हल्की-फुल्की चोट आई। बस में सवार सवारियों को भी हल्की-फुल्की चोट पहुंची हैं।

Advertisement