Pithoragarh News:अनियंत्रित होकर खाई में गिरा कैंटर वाहन, ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत

पिथौरागढ़ में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बेड़ीनाग से गंगोलीहाट की ओर जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।दो शव देर रात तक बरामद कर लिए गए थे, तीसरा शव आज सुबह बरामद हुआ है। 

🔹जाने मामला 

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक कैंटर संख्या यूके 04 सीए 9348 बेड़ीनाग से निकला। तभी कैंटर अनियंत्रित होकर नौतस घाटी के पास लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही बेड़ीनाग, गंगोलीहाट पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने देर रात में ही राहत व बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान रमेश पालीवाल(26) पुत्र ईश्ववरीदत्त निवासी पाली गुणादित्य, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा व दीपक कुमार(28) पुत्र कुंवर राम निवासी पल्यूड़ा थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा, उम्र 28 वर्ष है। दोनों के शवों को देर रात मोर्चरी में रख दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

बेड़ीनाग के थाना प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कैंटर में सवार तीसरे व्यक्ति की देर रात तक तलाश की गई उसका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह फिर से तीसरे व्यक्ति की खोजबीन के लिए अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र; अनुपूरक बजट होगा पेश, कार्यमंत्रणा बैठक से गायब रहा विपक्ष

सुबह नौ बजे तीसरा शव मिला। उसकी शिनाख्त अजय कुमार(26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी बाजार वार्ड गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों शव बेड़ीनाग मोर्चरी में रखे हुए हैं। मृतकों के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement