Pithoragarh News :दीपावली पर देहरादून से पिथौरागढ़ आने वाली बस से 23 घंटे बाद पहुंचे यात्री

0
ख़बर शेयर करें -

दीपावली पर देहरादून से पिथौरागढ़ आने वाली बस खराब होने के कारण यात्रियों को 23 घंटे की यात्रा करनी पड़ी। रास्ते में दो बार बस खराब होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।

💠बता दें कि देहरादून से पिथौरागढ़ तक का सफर सामान्य रूप से 15 से 16 घंटे में पूरा हो जाता है।

शुक्रवार को देहरादून बस स्टेशन से शाम पांच बजे पिथौरागढ़ डिपो की (यूके 07 पीए 2994) बस में सवार होकर यात्री पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए। जब बस रुद्रपुर पहुंचने वाली थी तो देर रात दो बजे बस खराब हो गई। इसके बाद लोहाघाट डिपो की (यूके 07 पीए 2991) में यात्रियों को टनकपुर रवाना किया गया। सुबह करीब छह बजे यात्री टनकपुर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के छात्र पहुंचे आंचल डेयरी, जाना दूध पाश्चुरीकरण और खाद्य सुरक्षा का वैज्ञानिक आधार

इसके बाद यात्रियों को तीसरी बस में पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया गया लेकिन यह बस भी टनकपुर से 10 किमी आगे जाकर खराब हो गई। तीन घंटे इंतजार के बाद पिथौरागढ़ डिपो की (यूके 07 पीए 2994) बस ठीक होकर आ गई। इस बस में यात्रियों को बैठाकर पिथौरागढ़ भेजा गया। चार बजे यात्री पिथौरागढ़ पहुंचे। बस में 💠ज्यादातर छात्र थे जो देहरादून में पढ़ाई करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी सख्त, नकल करने या कराने पर होगी कठोर कार्रवाई

सोचा था दीपावाली में समय से पहले पिथौरागढ़ पहुंच जाएंगे, लेकिन दो बार बस खराब होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। खराब बस को बदलकर रोडवेज डिपो को नई बस उपलब्ध करानी चाहिए। यात्रियों को भूखे प्यास रहना पड़ा। – मयंक भट्ट, छात्र।

रोडवेज डिपो लोगों की यात्रा का सुगम साधन है, लेकिन यह बस अक्सर खराब हो जाती हैं। रात बेरात कब कहा बस खराब हो जाए तो पता नहीं। सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए। बस खराब होने से यात्री ही परेशान रहते हैं। – विकास भट्ट (राधे)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *