Pithoragarh News :झूलापुल पर प्रत्येक नागरिक को आवागमन के लिए परिचयपत्र दिखाना अनिवार्य

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी ने मानव तस्करी, काली नदी पर अवैध आवाजाही और नशे पर अंकुश लगाने के लिए व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बताया गया कि झूलापुल पर प्रत्येक नागरिक को परिचयपत्र दिखाना अनिवार्य है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक इजरवाल ने झूलापुल पर रोटी-बेटी के रिश्ते को मजबूत करने के साथ ही व्यापार को बढ़ावा देने की बात कही। उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार भट्ट ने झूलापुल पर आवागमन के बारे में जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस की नई पहचान: सीएम धामी ने नए ध्वज, इंसिग्निया व वर्दी का किया अनावरण

एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट ज्ञान सिंह मराठा ने बताया कि झूलापुल से तीसरे देश का नागरिक नहीं आ जा सकता है।

उन्होंने बताया कि यदि नेपाली नागरिक अपना पहचानपत्र किसी कारणवश नहीं दिखा सकता है तो वह नेपाल पुलिस जुलाघाट से लिखाकर लाएगा। इसके बाद ही उसे आवागमन की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने झूलापुल पर कोई भी समस्या होने पर कंपनी के अधिकारियों से बातचीत करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव हड़खोला के हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

उन्होंने काली नदी पर अवैध ढंग से आवाजाही पर कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही। साथ ही विदेशी पर्यटकों के यहां आने पर उनकी सूचना एसएसबी को देने को कहा। बैठक में उप निरीक्षक विनोद शर्मा, सचिव भूपेंद्र चंद, धर्मानंद पंत मौजूद रहे।

Advertisement