Pithoragarh News:प्रशासन की अनदेखी से परेशान पूर्व सैनिको ने खुद संभाला पैदल मार्ग बनाने का कार्य

देश को आजादी मिले आज 70 साल से भी ज्यादा बीत गए हैं। देश कहां से कहां पहुंच गया है लेकिन  आज भी अनदेखी का ग्रहण लगा हुआ है। 

🔹रास्ता बनाने के लिए लगा रहे थे गुहार 

जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर वड्डा क्षेत्र में लोग 150 मीटर लंबे रास्ते को ठीक करने की मांग कर रहे थे। जब शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने सुध नहीं ली तो पूर्व सैनिकों ने स्वयं रास्ते को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है।वड्डा लेलू के हनुमान मंदिर के पास रास्ते को बनाने के लिए लोग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे थे।

🔹लोगों ने पूर्व सैनिकों का जताया आभार 

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:बिन्तोला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम: आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक बोले- 'ग्रामीण विकास की मुख्य धुरी हैं कार्यकर्ता'

रास्ता बदहाल होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। सर्वाधिक दिक्कतें बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही थी। पूर्व सैनिक संगठन के क्षेत्र संयोजक कै. दीवान सिंह ने बताया गया कि सभी पूर्व सैनिक और कुछ अन्य लोग मिलकर नया रास्ता बना रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पूर्व सैनिकों का आभार जताते हुए उनकी सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा में कांग्रेस ने निकाली “वोट बचाओ, देश बचाओ” जनजागरूकता यात्रा, मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प

🔹यह लोग रहे शामिल 

पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि रास्ता बनाने में पूर्व सैनिक उमेद चंद, गंगा सिंह, ललित सिंह, हर सिंह, सावित्री देवी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक संगठन जनहित के कार्यों के लिए पहल करता रहेगा।