बागेश्वर अस्पताल में ओ.टी की वैकल्पिक व्यवस्था हो :-व्यापार मंडल

बागेश्वर नगर व्यापार मंडल द्वारा जिला चिकित्सालय में ओ.टी की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करने को लेकर जिलाधिकारी को अपर जिलाधिकारी ADM चंद्र सिंह इमलाल के माध्यम से ज्ञापन दिया।
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने बताया की जिला अस्पताल बागेश्वर को विश्वबैंक द्वारा हाईटेक बनाया जाना है ,जिस कारण OT व्यवस्था भी प्रभावित होगी जिसके चलते दूर दूर से आने वाले मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पढ़ेगा ,इन तमाम समस्याओं को देखते हुवे मांग की गई है कि जिला चिकित्सालय के मरमत के कार्य शुरू किए जाने से पहले ओ.टी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाय ऐसा न होने पर नगर व्यापार संघ उग्र जन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी।इस दौरान नगर उपाध्यक्ष हेम जोशी, इंदु चौधरी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, राहुल साह, जगदीश कार्की मौजूद रहे।
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया