पाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में श्रद्धालु करेंगे बर्फबारी का दीदार

0
ख़बर शेयर करें -

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम से बड़ी खबर सामने आयी है आपको बता दे की इस बदलते मौसम ने उत्तराखंड के मौसम का मिज़ाज़ पूरा बदल कर रख दिया है यहाँ अप्रैल के महीने दिसंबर जैसी ठण्ड का एहसास हो रहा है। साथ ही बर्फ़बारी का दौर भी जारी जारी है।

 

 

अचनाक हुई बारिशो के चलते यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में बर्फ़ की सफ़ेद चादर बिछ गयी है। आपको बता दे की 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट कल आम श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए खोले जाने हैं। दोनों धामों में कपाट उद्घाटन के साथ श्रद्धालु बर्फबारी का भी दीदार करेंगे।

 

 

दोनों धामों में कपाटोद्घाटन की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। मुखीमठ मुखबा से मां गंगा की उत्सव डोली आज रवाना होंगी। वहीं खरसाली से मां यमुना की डोली शनिवार सुबह यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यह पहला मौका है जब यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में श्रद्धालु पाटोद्घाटन के शुभ मूहर्त पर बर्फबारी का दीदार करेंगे।

 

 

कुदरत की मेहरबानी से अप्रैल जैसे गर्मी के माह में दोनों धाम बर्फबारी से लकदक हैं। यदि कोई श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के मौके पर मां गंगा और यमुना के दर्शन के लिए आ रहे हैं, तो अपने साथ गर्म वस्त्र जरूर लेकर आए। क्योंकि बर्फबारी के कारण दोनों धामों में ठंड का प्रकोप बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *