NEET Counselling 2023:नर्सिंग-पैरामेडिकल काउंसलिंग के लिए च्वाइस भरने का आज आखिरी दिन, 8 सितंबर को होगा सीटों का आवंटन

ख़बर शेयर करें -

देश में नर्सिंग और पैरामेडिकल में दाखिले की काउंसलिंग के पहले चरण में सोमवार को च्वाइस भरने का आखिरी दिन है। वहीं, एमडी, एमएस, एमडीएस दाखिलों की नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे चरण में रविवार को च्वाइस भरने की तिथि समाप्त हो गई।

🔹अंतिम तिथि बढ़ाकर चार सितंबर की शाम पांच बजे कर दी

नर्सिंग, पैरामेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से प्रथम चरण की काउंसलिंग 26 अगस्त से शुरू हुई थी। एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, एनपीसीसी व बीएससी पैरामेडिकल में पंजीकरण व च्वाइस भरते हुए कई अभ्यर्थियों के मोबाइल पर ओटीपी न मिलने, शुल्क जमा न हो पाने आदि की परेशानी आई थी। उसके बाद विवि ने च्वाइस भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार सितंबर की शाम पांच बजे कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में MSME को मिलेगी 4,000 एकड़ भूमि: 50 हजार करोड़ निवेश और 1 लाख रोजगार का लक्ष्य

🔹11 सितंबर तक दाखिले होंगे

5 और 7 सितंबर को डाटा प्रॉसेस होने के बाद विवि की ओर से आठ सितंबर को सीटों का आवंटन कर दिया जाएगा। कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया कि आवंटित सीटों पर छात्रों को 13 सितंबर तक दाखिला लेना होगा। दूसरी ओर, नीट पीजी काउंसिलिंग के दूसरे चरण के तहत रविवार को च्वाइस भरने की तिथि समाप्त हो गई। अब 6 सितंबर को सीटों का आवंटन किया जाएगा, जिन पर 11 सितंबर तक दाखिले होंगे।