Nainital News:गोली लगने से युवक घायल,आरोपी गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

भीमताल के ग्राम पंचायत अलचौना चांफी में रंजिश में शुक्रवार शाम युवक ने पड़ोसी को गोली मार दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को भीमताल सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे हल्द्वानी भेज दिया गया है।पुलिस ने आरोपी इंदर सिंह परिहार निवासी अलचौना को गिरफ्तार कर लिया है।

🔹जाने मामला 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मैग्नेसाइट उद्योग को मिली 4 माह की संजीवनी, सीएम धामी बोले- 500 परिवारों को मिलेगा आजीविका का संबल

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को चांफी में गोली लगने से युवक के घायल होने की सूचना दी। एसआई भुवन जोशी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मौके से पुलिस ने लाइसेंसी दो नाली बंदूक जब्त कर आरोपी इंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ अल्मोड़ा प्रशासन सख्त; मिठाई, मावा और घी समेत 16 नमूने जांच को भेजे

🔹आरोपी के खिलाफ केस दर्ज 

घायल किशन सिंह निवासी अलचौना चांफी का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां किशन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तारी कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *