Nainital News:पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप से 120 कंटर अवैध लीसा किया बरामद

ख़बर शेयर करें -

यहां भवाली में गुरुवार देर रात क्वारब चौकी पुलिस ने ढोकाने रोड में रामगढ़ से क्वारब जा रही पिकअप से अवैध लीसा पकड़ा। शुक्रवार को कोतवाली में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

🔹पुलिस ने गस्त के दौरान चालक को 120 लीसे के कंटर के साथ किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अल्मोड़ा के 40 वार्डों में चला वृहद स्वच्छता अभियान

जानकारी के अनुसार क्वारब चौकी प्रभारी बाल कृष्ण आर्य टीम के साथ गस्त कर रहे थे। ढोकाने रोड में रामगढ़ से क्वारब की तरफ आ रही पिकअप को रोका। चालक हरेंद्र सिंह 30 पुत्र भीम सिंह निवासी पंगराड़ी मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया। पिकअप में अवैध लीसे के 120 कंटर मिले। पुलिस ने पकड़कर भवाली कोतवाली में पिकअप को खड़ा किया।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:बागेश्वर: SIR अभियान की प्रगति को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे ने ली समीक्षा बैठक, 99.75% नोटिस वितरित

🔹वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

एसएसआइ प्रकाश मेहरा ने बताया कि वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

🔹पुलिस टीम में मौजूद रहे

पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज बाल कृष्ण आर्य, आनंद राणा, महेंद्र रहे।