Nainital News: अब बारिश और रेड अलर्ट के दौरान ही बंद रहेगा भवाली-अल्मोड़ा हाईवे

एनएच विभाग और पुलिस के साथ पहाड़ी का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए की भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग अब रेड अलर्ट और भारी बारिश के दौरान ही रात में बंद रहेगा। अन्य हालात में हाईवे 24 घंटे आवाजाही के लिए खुला रहेगा। शनिवार को कोश्याकुटोली के एसडीएम परितोष वर्मा ने ।अधिकारियों से चर्चा के बाद यह व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: विकास कार्यों की समीक्षा में प्रभारी सचिव पंकज पांडेय की दो टूक— केंद्रीय योजनाओं पर जताई नाराजगी, गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

🔹शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद करने के दिए निर्देश 

एसडीएम ने एनएच विभाग, खैरना और क्वारब पुलिस की सहमति के बाद रेड अलर्ट और भारी बारिश की स्थिति में राजमार्ग को शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ने मार्ग बंद होने पर उसे तुरंत खोलने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही एनएच विभाग को अतिसंवेदनशील जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और सड़क में जगह-जगह आए मलबे के ढेरों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, बाल कृष्ण आर्य, पटवारी गौरव रावत, एचएच के जेई विनोद कुमार, आनंद राणा, अंकित सुयाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement