Nainital News:नीम करौली मंदिर में चंदे के नाम पर चल रहा ठगी का धंधा,मंदिर कमेटी ने दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के नाम पर अब ठग सक्रिय हो गए हैं।दरअसल ठगों ने बाबा के धाम के नाम पर चंदा देने की फर्जी रसीद छपवाई है।जिसके जरिए अलग-अलग स्थानों पर जाकर बाबा के नाम पर चंदा उगाही कर रहे हैं।साथ ही मंदिर में प्रसाद वितरण किए जाने के नाम पर भी लोगों से पैसे की वसूली की जा रही है. वहीं, जानकारी मिलने के बाद मंदिर के नाम पर भक्तों से की जा रही उगाही को मंदिर प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है।

🔹मंदिर कमेटी के महासचिव ने ठगों को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:UOU में अब सिर्फ NET-JRF पास अभ्यर्थियों को ही मिलेगा PhD में प्रवेश, प्रवेश परीक्षा खत्म

मंदिर कमेटी के महासचिव आलोक चोपड़ा ने बताया कि मंदिर आए भक्तों ने उनके साथ हुई ठगी की शिकायत मंदिर कमेटी से की है। भक्तों ने बताया कि कुछ लोगों ने मंदिर के मुख्य गेट से पहले मंदिर के नाम पर चंदा लिया और फिर उन्होंने फर्जी रसीद उनको दे दी।उन्होंने ने बाबा के नाम पर चंदा मांग रहे लोगों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि बाबा के नाम पर उगाही ना करें, वरना मंदिर प्रबंधन द्वारा मंदिर को बदनाम करने और चंदा मांगने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा चमोली जिले के किसानों हेतु “पर्वतीय कृषि के लिए उच्च मूल्य वाली फसलें और संबंधित उद्यम” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

🔹मंदिर कमेटी ने भक्तों से की ये अपील

आलोक चोपड़ा ने बताया कि मंदिर को कभी चंदा लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी है. बाबा के आशीर्वाद और मंदिर में आने वाले भक्तों के दान से मंदिर का प्रबंध संचालित हो रहा है. उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन द्वारा कभी भी प्रसाद या अन्य कार्य के नाम पर कोई दान या चंदा की मांग नहीं की जाती. उन्होंने बाबा के भक्तों से अपील की है कि बाबा या मंदिर के नाम पर चंदा ना दें।