Nainital News:इस दिन होगा कुमाऊं विवि का 18वां दीक्षांत समारोह, कुलाधिपति राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे शिरकत

Happy cartoon college or university students holding diplomas. People getting degree, certificate, academic success flat vector illustration. Education, graduation concept for banner, website design

कुमाऊं विवि नैनीताल का 18वां दीक्षांत समारोह आगामी 19 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। विवि की ओर से राज्यपाल कार्यालय को किए गए पत्राचार में यह तिथि प्रस्तावित की गई है।समारोह को लेकर विवि स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

कुविवि के डीएसबी परिसर में होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर संकायाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। आयोजन को लेकर कमेटियां गठित कर दी गई हैं। जबकि कमेटियों में संयोजक के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापकों को नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

इसके बाद संयोजकों की बैठक कुलपति प्रो. डीएस रावत एवं कुलसचिव दिनेश चंद्रा के साथ होगी। जिसमें तय किया जाएगा कि किस विभूति को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी, और किस शिक्षाविद् को डी-लिट तथा डीएससी की उपाधि से नवाजा जाएगा। समारोह में सौ से अधिक शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में कुलाधिपति राज्यपाल सेनि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह समेत अन्य अतिथि शामिल होंगे।

 

Advertisement