Nainital : नैनीताल घूमने आयी महिला पर्यटक वाहन की चपेट में आने से हुई घायल

बदलते सुहाने मौसम का लुफ्त उठाने बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल की ओर घूमने आने लगें हैं। जिसके चलते नैनीताल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह यहाँ एक हादसा घटित हुआ जिसमे एक अनियंत्रित वाहन ने एक पर्यटक महिला को जोरदार टक्कर मार दी।
महिला अपने पति के साथ नैनीताल घूमने आयी हुई थी सुबह के वक़्त जब दोनों साथ में मल्लीताल क्षेत्र घूम रहे थे। तभी अचानक एक अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मारदी जिसकी वजह से महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।