मातृ शक्ति को बढ़ावा देने के लिए महिला संत को बनाया महामंडलेश्वर

 

 

नारी शक्ति को बढ़ावा देने और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए निरंजनी अखाड़े में एक ओर महिला संत को महामंडलेश्वर बनाया गया है।

 

 

 

आपको बता दे कि केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और अन्नपूर्णा भारती जैसी कई महिला संत निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर है। गुरुवार को हरिद्वार के निरंजनी अखाड़े में असम की रहने वाली साध्वी संजना नंद गिरी का विधि विधान से अखाड़े की महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिशेक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर और तमाम साधु संतो की मौजूदगी में चादर पोषी की गई। इस दौरान महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश से मातृ शक्ति को निरंजनी अखाड़े में शामिल किया गया है

यह भी पढ़ें 👉  विशेष आलेख: नंदादेवी न्यूज़ में गढ़वाल और कुमाऊं की सीमा पर आस्था व शौर्य का प्रतीक — बधाणगढ़ी

 

 

 

 

 

 

और अब साध्वी संजना नंद गिरी सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ जनसेवा का कार्य करेंगी। महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद कहा कि साध्वी संजना नंदगिरी एक ज्ञानी और श्रेष्ठ साध्वी हैं, इसलिए ही उन्हें निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है।