​अल्मोड़ा: खम्पा मार्केट में युवक से लूटपाट व मारपीट, पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने कोतवाली में उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

0
ख़बर शेयर करें -

​अल्मोड़ा: खम्पा मार्केट में युवक से लूटपाट व मारपीट, पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने कोतवाली में उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

 

 

​अल्मोड़ा। नगर के वार्ड झिझाड़ स्थित खम्पा मार्केट क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित स्थानीय पार्षद अमित साह ‘मोनू’ पीड़ित को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की।

 

 

​दुकान बढ़ाकर घर लौटते समय हुआ हमला
​पीड़ित केवलानंद जोशी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 6 अगस्त की रात लगभग 9:40 बजे की है। वे अपनी दुकान का काम निपटाकर अपने घर कर्नाटक खोला जा रहे थे। झिझाड़ और बक्शीखोला के बीच सुनसान रास्ते में नशे की हालत में मौजूद तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि तीनों युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की और उनकी जेब में रखे ₹2,000 नकद छीनकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के 101 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम धामी बोले- राज्य में पारदर्शी व्यवस्था से मिल रही हैं सरकारी नौकरियां

 

 

 

​जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद अमित साह ‘मोनू’ पीड़ित के समर्थन में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा:
​”नगर के मुख्य और व्यस्त इलाकों में इस तरह की लूटपाट और मारपीट होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। पुलिस प्रशासन को तत्काल निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बहाल हो सके।”

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सौर ऊर्जा से संवरी भैसियाछाना के किसानों की राह, सोलर पंप से 4 हेक्टेयर भूमि में पहुंची सिंचाई सुविधा

 

 

 

​पार्षद अमित साह ने खम्पा मार्केट, झिझाड़, बक्शीखोला, कर्नाटक खोला और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि पुलिस गश्त (Night Patrolling) बढ़ाने की पुरजोर मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
​मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
​कोतवाली में तहरीर सौंपने के दौरान पीड़ित केवलानंद जोशी के साथ नामित पार्षद कैलाश गुरुरानी, नामित पार्षद कृष्ण बहादुर सिंह, देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, पार्षद अभिषेक जोशी और वैभव तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *