विधायक वंशीधर भगत और उनके पुत्र विकास भगत का माल्यार्पण कर किया स्वागत,कमलुवागाजा कालाढूंगी माडल कालोनी की सभी सड़कों पर हुआ डामरीकरण

0
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।आज रविवार 26 मार्च को मां गिरिजा विहार जनजागरूकता पर्यावरण विकास समिति मुख्यालय फेज 07 हल्द्वानी कमलुवागाजा कालाढूंगी विधानसभा अन्तर्गत, समिति पदाधिकारियों द्वारा विधायक निवास पर उपस्थित होकर, माडल कालोनी की सभी सड़कों पर विधायक निधि से डामरीकरण करने पर, विधायक वंशीधर भगत एवं प्रदेश प्रवक्ता बनने पर विकास भगत का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गयाऔर बधाई दी गई।

फेज 07 को आदर्श कालोनी बनाने के लिए संरक्षण देने और गोद लेने का आग्रह किया

अध्यक्ष दीवान सिंह बोहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव भवान सिंह रावत ने श्री भगत जी को गुलदस्ता भेंट कर आभार प्रकट करते हुए सम्मानित किया गया, उपाध्यक्ष दिगम्बर फुलोरिया ने भविष्य में मां गिरिजा विहार जनजागरूकता पर्यावरण विकास समिति मुख्यालय फेज 07 को आदर्श कालोनी बनाने हेतु संरक्षण देने व गोद लेने का आग्रह किया।

नारी शशक्तिकरण हेतु पहले बोर्ड पर लिखा गया महिलाओं के नाम

इसके साथ ही  विकास भगत जी को अवगत कराया कि उतराखण्ड में हमारे कालोनी में नारी शशक्तिकरण हेतु प्रत्येक बोर्ड पर पहले महिला का नाम अंकित किया गया है जो उतराखण्ड में एक मिसाल है, साथ ही भव्य गेट निर्माण,लोहे की पेयजल पाइप लाइन का बिछाई गई है, साउन्ड सिस्टम संचालन, 28 स्ट्रीट लाइट संचालन, करते हुए स्वयं के संसाधनों से लगभग 4 लाख रुपए जुटाकर विकास करने की कोशिश की है, उक्त कार्यों को देखते हुए श्री विकास भगत जी ने फेज 07 में और अधिक सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

यह लोग रहे मौजूद

स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम में श्री दीवान सिंह बोहरा, अध्यक्ष कमलापति सनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिगम्बर फुलोरिया, उपाध्यक्ष,बी के पन्त कोषाध्यक्ष भवान सिंह रावत संयुक्त सचिव भूपाल सिंह जनौटी, महेन्द्र सिंह माहरा, महेन्द्र सिंह अधिकारी नन्दन सिंह रावत, प्रकाश चन्द्र जोशी,राजीव पाण्डे ,संजय सिंह भण्डारी, समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

रिपोर्टर-रोशनी बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *