बागेश्वर पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भाजपा पर लगाये ये आरोप

बागेश्वर ने आज महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के पहली बार बागेश्वर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। महिला कांग्रेस में कई दिनों से चली आ रही नाराजगी भी आज खत्म होती देखी गई।
प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा की वह महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पूरे प्रदेश का दौरा कर रही है। उन्होंने कहा की भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने पर तुली हुई है जिसे बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा की भाजपा केवल देश में सामाजिक द्वेष बड़ा रही है।
धर्म और जाति के नाम पर लोगो को बाट रही है। देश आज बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार से तस्ट है। देश में आज महिलाओं के खिलाफ उत्पीडन की शिकायते बढ़ती जा रही है
मोदी सरकार इसको रोकने की जगह उत्पीड़न करने वालो को बचाने का काम कर रही है। पहलवानो के खिलाफ इनके सांसद ब्रजभूषण सिंह शरण को बचाने के लिए पूरी पार्टी एक साथ आगे आ रही है और महिला पहलवानों को सड़को में मारा जा रहा है। महिला कांग्रेस इसको लेकर किसी भी हाल चुप नहीं बैठेगी।
साथ ही उन्होंने महिला कांग्रेस में चल रही नाराजगी पर कहा की एक परिवार के भीतर कई तरह के लोग होते है कुछ न कुछ हमेशा चलता रहता है जो भी नाराज है उनको मना कर ही वह यहां से वापस जायेगी। वही आने वाले विधानसभा उप चुनाव में महिला कांग्रेस मजबूती से खड़े होकर कांग्रेस को जीत दिलाएगी।
आज देश की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। देश अब समझ समझ चुका है इनकी कथनी और करनी में हमेशा फर्क रहता है ये देश को तोड़ कर बर्बाद करना चाहते है।
महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का पाल, जिलाअध्यक्ष गोपा धपोला, लक्ष्मी धर्मसक्तू, नन्दी भन्डारी, ललित फर्साण, राजेन्द्र राठौर,भगत डसीला, विमला नगरकोटी, ललित बिष्ट, रणजीत दास, लोकमणि पाठक,भुवन पाठक,गीता रावल, सुनीता टम्टा, कमला जोशी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया