कोरोना के इन बढ़ते मामलो की वजह से क्या देश में फिर पैदा हो रही है लॉकडाउन की स्थिति?

देश में हर रोज कोरोना के बढ़ते मामले साफ़ साफ़ लॉकडाउन की तरफ इशारा कर रहे है देश के अलग अलग राज्यों में एक बार फिर से कोरोना का कहर दिखाई दे रहा है। भारत में बीते 24 घंटे में के अंदर कोरोना के 5880 केस मिले हैं।
इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है। इतना ही नहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 6.91% हो गया है।यानी हर 100 टेस्ट में से करीब 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 35199 हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल ठीक होने की दर 98.73 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में 3,481 लोग ठीक हुए हैं, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,96,318 हो गई है। दैनिक सकारात्मकता दर 6.91 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.67 प्रतिशत है।