अल्मोड़ा,जिलाधिकारी वन्दना आपदा विभाग को निर्देश जनपद रहें अलर्ट ये नंबरों करें संपर्क

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, जिलाधिकारी वन्दना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में आगामी मानसून अवधि में प्राकृतिक आपदा से निपटने, ससमय राहत बचाव कार्य प्रारम्भ करने एवं सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान हेतु प्रत्येक वर्ष की भॉति जनपद स्तर पर एवं तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्षों की स्थापना की गयी है।

 

 

 

 

 

जिन नियत्रण कक्षों की स्थापना की गयी है उनमें आपदा नियन्त्रण कक्ष, अल्मोड़ा, दूरभाष न0 05962-237874, 237875, टोल फ्री न0-1077, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, अल्मोड़ा, दूरभाष न0 05962-231951, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, भनोली, दूरभाष न0 05962-263075, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, द्वाराहाट, दूरभाष न0 05966-244860, 244815, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, सोमेश्वर, दूरभाष न0 243186, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, सल्ट दूरभाष न0 05966-238802, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, भिकियासैंण दूरभाष न0 05966-242025, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, जैंती, दूरभाष न0 05962-275649, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, चौखुटिया, दूरभाष न0 05966-246295, 246699, आपदा नियंत्रण कक्ष तहसील मुख्यालय, रानीखेत, दूरभाष न0 05966-221376 ,220206, आपदा नियंत्रण कक्ष, तहसील मुख्यालय स्याल्दे, दूरभाष न0 05966-247484, आपदा नियंत्रण कक्ष उप तहसील मुख्यालय मछोड़, दूरभाष न0 05966-266005 एवं आपदा नियंत्रण कक्ष उप तहसील मुख्यालय, लमगड़ा दूरभाष न0 05962-256008 है।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में क्षतिग्रस्त विभागीय एवं सार्वजनिक परिसम्पत्तियो की तात्कालिक मरम्मत एवं पुननिर्माण कार्यों हेतु क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के राज्य आपदा मोचक निधि के मानकों के अधीन आच्छादित होने तथा इसके अनुरूप योजनाओं की स्वीकृति हेतु तात्कालिक प्रभाव से जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया हैं जिसमंे अपर जिलाधिकारी, अध्यक्ष, मुख्य कोषाधिकारी, सदस्य, अधीक्षण अभियन्ता, लोनिवि अल्मोड़ा, सदस्य, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोनिवि अल्मोड़ा, सदस्य, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड, लोनिवि रानीखेत, सदस्य, अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान, अल्मोड़ा, सदस्य, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, पेयजल निगम, अल्मोड़ा, सदस्य, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, अल्मोड़ा, सदस्य, अवर प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा/उपजिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा, सदस्य एवं सम्बन्धित विभाग (परिसम्पत्ति का स्वामी) के जनपद/तहसील/विकासखण्ड में तैनात वरिष्ठतम अधिकारी, सदस्य नामित किये गये है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में किसी भी विभाग की परिसम्पत्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना सर्वप्रथम सम्बन्धित विभाग द्वारा सम्बन्धित तहसील के आपदा नियन्त्रण कक्ष तथा साथ ही जिला आपदा नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष/फैक्स सं0 237874, 237875, टोल फ्री न0 1077 अथवा ई-मेल ddmo.alm@gmail.com एवं रेडियोग्राम के माध्यम से दी जायेगी तदुपरान्त लिखित सूचना जनपद आपदा नियन्त्रण कक्ष, अल्मोड़ा में उपलब्ध करायी जायेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *