उत्तराखंड में जब :सुमेरु पर्वत पर फंस गया तीर्थयात्री तो एसडीआरएफ बनी देवदूत

खबर केदारनाथ से है, जहां अचानक मौसम खराब होने की वजह से वृंदावन के सचिन गुप्ता नामक एक तीर्थयात्री भारी बर्फबारी के बीच फंस गए।

 

 

 

 

 

यह यात्री केदारनाथ से भैरव मंदिर की तरफ 03 से 04 किमी आगे मेरु सुमेरु पर्वत के पास मौसम खराब होने व भारी बर्फबारी की वजह से फंस गया था। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही SDRF की टीम को रवाना किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने दुर्गम मार्ग व भारी बर्फबारी के बीच अदम्य साहस का परिचय देते हुए लगभग 04 किमी पैदल बर्फ पर चलकर श्रद्धालु को बचा लिया।

 

 

 

 

 

श्रद्धालु सचिन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगर सचिन गुप्ता के भटकने की सूचना एसडीआरएफ तक समय से नहीं पहुंचती तो उच्च तुंगता क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बीच इसखराब मौसम में उनका बच पाना मुश्किल था।

Advertisement