कैंप संचालकों के आपसी विवाद में कर्मचारी की चाकू मारकर कर दी हत्या।

 

लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टू घाट के पास दो कैंप संचालकों के आपसी विवाद में चाकू मारकर एक कैंप कर्मचारी की हत्या कर दी गई है। जबकि दो कर्मचारी चाकू लगने से घायल हुए हैं।

 

जिनका उपचार राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में किया जा रहा है। वारदात के बाद चाकू मारने वाले आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि कैंप संचालक गब्बर सिंह ने अपने कर्मचारी यशपाल सिंह नेगी की मौत होने के बाद दूसरे कैंप में कार्यरत अजय चौहान, अभिषेक और नवदीप के खिलाफ चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

 

Advertisement