यहाँ के डिग्री कॉलेज में मिला मुन्ना भाई परीक्षा देते पुलिस ने दबोचा,

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में बी कॉम की परीक्षा के दौरान कॉलेज के फ्लाइंग स्कॉट को किसी अन्य छात्र की परीक्षा दे रहे छात्र को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।

 

 

फर्जी तरीके से किसी अन्य की परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई छात्र जांच उपरांत कॉलेज के फ्लाइंग स्कॉट की पकड़ में आ गया।इसके बाद फ्लाइंग स्कॉट ने छात्र को पकड़ इसकी सूचना कॉलेज के प्राचार्य को दी।पकड़ा गया मुन्ना भाई छात्र जहां सौरभ सिंह चड्डा नाम के छात्र की परीक्षा दे रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

वही कॉलेज प्रबंधन ने पकड़े गए छात्र को नाबालिक बताया गया।डिग्री कॉलेज प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना खटीमा कोतवाली पुलिस को दे आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर सौंप दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

वही खटीमा खटीमा कोतवाली के वरिष्ट उप निरीक्षक देवेंद्र गौरव ने इस मामले में आरोपी छात्र के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की बात कही है।