अल्मोड़ा में शिक्षक की स्विफ्ट कार को जलाकर किया राख पुलिस जुटी जांच में

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा भैंसियाछाना विकासखंड मुख्यालय से 50 किमी दूर तल्ली नाली गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) के शिक्षक की स्विफ्ट कार को अराजक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया।

 

 

 

 

 

 

इस घटना में कार पूरी तरह जल गई। कार में लगी आग की चपेट में आने से उसके पीछे खड़ी एक बोलेरो में भी आग लग गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार बेड़ीनाग निवासी शिक्षक चंदन सिंह भैसोड़ा बीते मंगलवार को विवाह समारोह में शामिल होने अपनी कार यूके 06 एएल 4243 से नाली गांव पहुंचे। सड़क किनारे कार खड़ी कर वह विवाह समारोह में चले गए। बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे कुछ ग्रामीण घर से बाहर निकले तो कार और उसके पीछे खड़ी बोलेरो जल रही थीं। दोनों वाहनों से उठती आग की लपट देख ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुलाया।

 

 

 

 

 

सभी ग्रामीण आग बुझाने में जुटे। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। वहीं बोलेरो (यूके 04 टीए 3061) का अगला हिस्सा और टायर जल गए। इस दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। घटना से ग्रामीण दहशत में हैं।दोनों वाहन स्वामियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि घटना रात की है। जांच के लिए फायर सर्विस को भी बुलाया गया है।

 

 

 

 

 

 

शाॅर्टसर्किट था या कोई और कारण इसके बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
देर होती तो तीन वाहन भी चढ़ते आग की भेंट
धौलछीना। अराजक तत्वों ने कार को आग के हवाले कर दिया। इसमें लगी आग की चपेट में आने से इसके पीछे खड़ी बोलेरो भी जल गई। इस बोलेरो के पीछे भी तीन वाहन खड़े थे। समय रहते ग्रामीणों को घटना का पता नहीं चलता तो बोलेरो में लगी आग की चपेट में अन्य वाहन भी आते। सीसीटीवी फुटेज से हाथ लगे कुछ सुराग
धौलछीना। घटनास्थल के पास स्थित एक दुकान में सीसीटीवी लगा था। इसकी फुटेज से पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही कैद है। उसकी खोजबीन की जा रही है।

Sorese by social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *