Holi 2023: होली के रंग में रंगा उत्तराखंड, खूब उड़ा अबीर गुलाल,  देश भर मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बुधवार को होली का जश्न जोरदार मना। लोगों में होली से एक दिन पहले से ही उत्साह नजर आया। सुबह होते ही कहीं फूलों से होली खेली गई तो कहीं, रंग और गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।

होली के रंगों में रंगा देश

पूरा देश होली के जश्न में डूबा हुआ है। देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पूरा देश रंगों से रंगीन हुआ है।

आज बुधवार सुबह से ही शहर के लोग रंगों में डूबने लगे। होलियारों की टोलियां सड़क पर न केवल एक दूसरे काे रंग रहे हैं, बल्कि हवा में गुलाल व रंग उड़ा रहे‌ है। हालांकि होली पर पक्के रंग की तुलना में गुलाल का उपयोग अधिक लोग कर रहे हैं। सड़कों पर लोग रंगे हुए निकल रहे हैं। पूरे देश में होली की धूम है। सभी लोग रंगों में रंगने लगे हैं।

रिपोर्टर – रोशनी बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *