हैवानियत की हद है महिला के साथ डॉक्टर और कंपाउंडर ने सामूहिक दुष्कर्म किया

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

ग्वालियर जिले में एक महिला के साथ डॉक्टर और कंपाउंडर ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि इलाज के बहाने डॉक्टर ने निजी क्लीनिक पर बुलाया था।

 

 

 

 

 

 

जब वह क्लीनिक पर पहुंची तो डॉक्टर और कंपाउंडर ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती की। साथ ही धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

 

 

 

 

बता दें कि पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और एक अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है डॉक्टर राजस्थान में पदस्थ है। पुलिस अब आरोपी डॉक्टर और एक अन्य साथी की तलाश कर रही है।

 

 

 

 

 

 

महिला ने पुलिस को बताया, डॉ. पृथ्वीराज गोस्वामी के यहां थायराइड का इलाज चल रहा था। वह कई बार डॉक्टर को दिखा चुकी है। पृथ्वीराज ने उन्हें देखने के लिए घर पर बुलाया था, पीड़ित महिला जब इलाज के लिए डॉक्टर के घर पहुंची तो घर पर सिर्फ डॉक्टर और उसका एक साथी राजू मौजूद था। थोड़ी देर बाद डॉक्टर और उसका साथी उसके साथ जबरदस्ती करने लगे और धमकी देकर दुष्कर्म किया।

 

 

 

 

 

झांसी रोड थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा का कहना है, इलाज कराने की बहाने महिला के साथ डॉक्टर और उसके साथी ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *