यहाँ अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, 15 पीड़िताओं को छुड़ाया

देहरादून।देहरादून जिले के विकासनगर में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जाने पूरा मामला

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

जानकारी के मुताबिक सोमवार को सीओ स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने होरावाला के एक रिसॉर्ट में छापा मारा। जिसमें अनैतिक देह व्यापार होता पाया गया। पुलिस ने 15 पीड़िताओं को बरामद किया है। तीन व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार्रवाई अभी जारी है। सभी पीड़िता हरियाणा की बताई जा रही हैं।