यहाँ दो मादा घुरड़ (घुरल) के शव के साथ 5 लोग गिरफ्तार

 

 

ख़बर विकासनगर से है जहां उत्तराखंड के हिमाचल से सटे थाना त्यूणी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान हिमाचल नं0 की दो कारों में सवार

 

 

5 लोगों को 9/51 वन्य वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस को तलाशी के दौरान उनकी कार से 02 मादा घुरड़(घुरल) के शव, एक टेलिस्कोप लगी

 

 

रायफल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। पकड़े गये लोगों में चार लोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश व एक मोरी जिला उत्तरकाशीका रहने वाला है।

 

 

 

शस्त्र का लाइसेंस हिमाचल का होने पर पांचों के विरुद्ध शस्त्र लाइसेंस के उलघन की धारा 30 आर्म्स एक्ट और 34 IPC में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

Advertisement