अल्मोड़ा में भारी बारिश से मकान की छत गिरी भरभरा कर

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

अलमोड़ा में पिछले चार दिन से हो रही बारिश से जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बारिश के बीच बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति के मकान की छत भरभरा कर टूट गई। छत गिरने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकल आए।राहत की बात रही कि किसी को चोट नहीं आई।
तहसील स्याल्दे के अंतर्गत बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे वल्मरा तामाढौन निवासी देव सिंह के मकान की छत की भरभरा कर गिर गई। मकान में देव सिंह के साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे थे। आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकल आए। मलबे में घर का सामान दब गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून उत्तराखंड में आज ये मौसम का अलर्ट

 

 

 

 

 

 

 

ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया।
वल्मरा तामाढौन के क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज मेहरा ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की। इधर लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को अधिकतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रहा हैं। बीते 24 घंटों में जिला मुख्यालय में 11 और भिकियासैण में 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। स्याल्दे। देव सिंह का परिवार घटना के समय रसोई में खाना बना रहा था। यदि वह कमरे के भीतर होता तो जनहानि हो सकती थी। खाना बनाने के दौरान ही धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर आ गया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Sorese by social media

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments