क्या आपने देखा हिम तेंदुवा देखिये तस्वीर और वीडियो लाइव

0
ख़बर शेयर करें -

 

उत्तरकाशी की नेलांग घाटी में हिम तेंदुओं की चहलकदमी भी अब कैमरे में कैद होगी। भारतीय वन्यजीव संस्थान की रिसर्च टीम ने नेलांग घाटी में करीब 65 ट्रैप कैमरे लगाए हैं। यहां पहली बार टीम की एक रिसर्च स्कॉलर ने भी हिम तेंदुए को अपने कैमरे में कैद किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

देश का तीसरा सबसे बड़ा गंगोत्री नेशनल पार्क हिम तेंदुएं का प्राकृतिक घर है। यहां हिम तेंदुए के साथ भरल, लाल लोमड़ी, कस्तूरी मृग, भूरा भालू, अरगली भेड़ सहित कई दुर्लभ वन्यजीव पाए जाते है। भारतीय वन्यजीव संस्थान की टीम वर्ष 2016 से यहां हिम तेंदुओं पर अध्ययन कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

इस अध्ययन में अगल-अलग ऊंचाईयों व प्रवास स्थलों पर हिम तेंदुओं की मौजूदगी, गतिविधि के साथ उनके व्यवहार को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। गंगोत्री पार्क प्रशासन द्वारा भी शीतकाल के लिए पार्क के गेट बंद होने से पहले 40 कैमरा ट्रैप लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *