UP से आए हथियारबंद बदमाशों का उत्तराखंड में धावा आधा दर्जन ग्रामीण घायल

चंद्रपुरी खुर्द में UP से आए हथियारबंद बदमाशों द्वारा गोलीबारी कर हमला, करीब आधा दर्जन ग्रामीण घायल, जांच में जुटी पुलिस

 

 

 

 

 

खबर लक्सर में खानपुर थाना क्षेत्र स्थित चंद्रपुरी खुर्द नामक गांव से आ रही है जहां UP स्थित बिजनौर के लगभग 20 लाठी-डंडों और बंदूकों के अलावा धारदार हथियारों से लैस बदमाशों द्वारा हमला बोलकर करीब आधा दर्जन ग्रामीणों को गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है

 

 

 

 

 

 

 

वंही इसकी शिकायत करने खानपुर थाने पहुंचे ग्रामीणों द्वारा आरोपों के मुताबिक दरअसल 1 दिन पूर्व गांव के 2 पक्षों में किसी विवाद के चलते झगड़ा हुआ था जिसकी सूचना खानपुर थाना पुलिस को भी दे दी गई थी मगर उन्हीं 2 पक्षों में से एक ग्रामीण द्वारा UP के बिजनौर निवासी लगभग 20 हथियारबंद बदमाशों को बुलाकर दूसरे पक्ष पर हमला करा दिया गया मगर इसी दौरान हमलावरों द्वारा गांव में राह चलते ग्रामीणों को भी हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया गया आरोप लगाया जा रहा है

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

 

 

कि इस दौरान बदमाश फायरिंग कर हमले को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए मगर बदमाशों के इस हमले के दौरान गांव के लगभग आधा दर्जन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं जिन्हें लक्सर और अन्य जगहों पर अस्पताल में भर्ती कराते हुए उन्हें उपचाराधीन कराया गया है वहीं हमले की शिकायत करने कई दर्जन ग्रामीण खानपुर थाने पहुंचे जहां पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है !