Haldwani News: लापता वन विकास कर्मी की 25 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल से मिली लाश

यहां लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डॉली रेंज के जंगल में वन विकास निगम में कार्यरत एक कर्मचारी का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।बताया जा रहा है कि कर्मचारी बीती 25 दिनों से लापता चल रहा था।

🔹जाने मामला 

जानकारी के मुताबिक, लालकुआं कोतवाली पुलिस को तराई पूर्वी वन विभाग के डॉली रेंज के जंगल में क्षत विक्षत अवस्था में झाड़ियां के बीच एक शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी तरह से गल चुके शव को कब्जे में लियाmसाथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

🔹3 अक्टूबर से घर से लापता था मृतक 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित

शव के पास ही एक पहचान पत्र पड़ा हुआ था। जिस के आधार शव की पहचान हल्द्वानी निवासी स्केलर नारायण सिंह बिष्ट (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई।बताया जा रहा है कि वो वन विकास निगम में स्केलर के पद पर कार्यरत था। जो पिछले 3 अक्टूबर से घर से लापता चल रहा था, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने हल्द्वानी के थाना मुखानी में बीती 14 अक्टूबर को दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निशमन अधिकारी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, होटल की NOC के लिए मांगी थी घूस

 

Advertisement