Haldwani News:आईएएस दीपक रावत ने मारा यहां गोदाम में छापा,भारी मात्रा में पकड़ी गई प्रतिबंधित पॉलीथिन

0
ख़बर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर चर्चित अपने बेबाक और सख्त रवैया के लिए जाने वाले कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज रविवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन के एक गोदाम में छापेमारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौजूद रहीं। यह कार्यवाही ख़्वाजा मस्जिद के पास किदवई नगर में की गई है। जहां पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी गई है।

🔹जुर्माने का आकलन किया जा रहा आकलन 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:मुख्यमंत्री की पहल से बदली ज़िंदगी: एकल महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए मजबूत कदम

कुमाऊं कमिश्नर द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि शहर में किसी भी तरह से प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री न की जाए। जो भी उसका इस्तेमाल करता है, उसके खिलाफ चालान की कार्यवाही की जा रही है। जहां भी ऐसे गोदाम पाए जाते हैं उन पर छापेमारी की जाए, ऐसे में आज उनके द्वारा यह कार्यवाही की गई है। साथ ही जुर्माने का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *