Haldwani News :मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुमाऊं मंडल में सड़क, पेयजल एवं बिजली व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री Pushkar Singh Dhami जी ने फॉरेस्ट ट्रेनिंग एकेडमी (FTI) हल्द्वानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुमाऊं मंडल में सड़क, पेयजल एवं बिजली व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

💠इस अवसर पर उपस्थिति रही.!

साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी ने सुप्रसिद्ध बाबा नीव करौरी आश्रम (कैंची धाम) में 15 जून को आयोजित होने वाले मेले के दृष्टिगत अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

और पार्किंग और पेयजल की उचित व्यवस्था के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मंदिर के आस-पास उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में भव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ

अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी को देखते हुए पेयजल प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाए और बिजली व्यवस्था को भी दुरस्त किया जाए। 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

पर्यटन सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं, ऐसे में सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

#समीक्षा_बैठक l #उत्तराखंड l #नैनीताल l #हल्द्वानी l