National News :2 जून से दूध की नई कीमतें हों चुकी हैं लागू, देशभर में बड़े अमूल दूध के दाम,इतने रुपए हुआ महंगा

Amul दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं. गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने बताया कि अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल फ्रेश की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.

2 जून से दूध की नई कीमतें लागू हों चुकी हैं. आपको बता दें कि अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं. अब अमूल गोल्ड के दाम 64 रुपये/लीटर से बढ़कर 66 रुपये/लीटर हो जाएंगे साथ ही अमूल टी स्पेशल के दाम 62 रुपये से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

💠महंगा हुआ अमूल दूध

फेडरेशन ने एक लेटर जारी कर बताया कि, ऑपरेशन और प्रोडक्शन की कुल लागत में बढ़ोतरी होने की वजह से दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं. 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब है ये कि MRP में 3-4% की वृद्धि होगी.

अमूल के अधिकारियों ने बताया कि इनपुट लागत में बढ़त के कारण हमारी मेंबर यूनियनों ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 6-8% की बढ़ोतरी की है. अमूल उपभोक्ताओं की ओर से भुगतान किए गए प्रत्येक रुपए में से लगभग 80 पैसा दूध उत्पादकों को देता है.

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

💠15 महीने बाद बढ़े दाम

अमूल ने दूध की कीमतों में 15 महीने बाद बढ़ोतरी की है. इससे पहले फरवरी 2023 में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़त हुई थी. दूध की कीमतें बढ़ाने को लेकर अमूल ने कहा था कि, ‘पिछले साल की तुलना में पशु चारे की कीमत ही करीब 20% बढ़ चुकी है.’