Good Work यहाँ विधायक ने कराया निर्धन कन्याओं का विवाह

0
ख़बर शेयर करें -

 

खानपुर विधायक उमेश कुमार के नेतृत्व में पहाड़ परिवर्तन समिति ने बड़ी पहल करते हुए निर्धन कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी लेते हुए आज लक्सर में तीन निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया।

 

आपको बता दें कि पहाड़ परिवर्तन समिति द्वारा स्वास्थ्य , पर्यावरण व अन्य समाजिक कार्यो में सदैव से ही कार्य करवाये जाते हैं। पूर्व में कोविड काल मे भी समिति द्वारा उत्तराखण्ड के कोने कोने में सहायता पहुंचाई गई। आज लकसर स्थित कार्यालय में शिवानी -राहुल , सुनीता-प्रवेश ,पूजा व सुबोध का विवाह पहाड़ परिवर्तन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ख़ानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा सम्पन्न करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सावन की बयार: 'नये डांगर' की पहली जातर का रहस्य; जानिए झांकर सैम दरबार में नए पश्वा को लाने की प्राचीन परंपरा और धार्मिक इतिहास

 

 

पहाड परिवर्तन समिति की संयोजिका सोनिया शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा सदैव ही समाजहित में कार्य किये जाते हैं। निर्धन कन्याओं के विवाह की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कदम है आगे भी इस तरह के कार्य समिति लगातार करवाती रहेगी। जो फर्ज एक माता-पिता निभाते हैं उसी प्रकार विधायक उमेश कुमार औऱ सोनिया शर्मा द्वारा भी इन निर्धन कन्याओं के विवाह के अवसर पर निभाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सावन की बयार: 'नये डांगर' की पहली जातर का रहस्य; जानिए झांकर सैम दरबार में नए पश्वा को लाने की प्राचीन परंपरा और धार्मिक इतिहास

 

 

विवाह के कार्य मे सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता इतेश धीमान ने बताया कि समिति ने एक परिवार की तरह इन कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया है। वहीं वर वधु के परिजनों ने भी उमेश कुमार और सोनिया शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि एक अभिभावक के रूप में समिति ने ये आयोजन किया जिससे इन गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *