गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग बंद धड़धड़ा कर गिरा पहाड़ सैकड़ों यात्री फंसे
जानकीचट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग 134 धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग बंद हो गए है। धरासू बैंड के पास भरभरा कर पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से चारों तरफ धूल के गुब्बार उड़ते दिखाई दिए साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग में भारी संख्या में वाहन और यात्री फस गए है।
हालांकि दिन से ही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बेंड के पास भूस्खलन सक्रिय था और एनएच विभाग बड़कोट मार्ग खोलने में का प्रयास कर तो रहा था।
लेकिन धरासू बैंड के पास शाम के करीब भारी लैंडस्लाइड के कारण दोनों गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द हो गए है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैण्ड के पास भारी भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों अवरुद्ध हो गए है
बीआरओ व एनएच बड़कोट तथा रानी कंस्ट्रक्शन की मशीनों द्वारा मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है।