जी.जी.आई.सी आंगनबाड़ी केंद्र में जल्दी होगी उचित व्यवस्था-अमित साह (मोनू )

 

।आज दिनांक 27/1 /2023 भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह (मोनू ) और उनके साथी भाजपा कार्यकर्ता जी.जी.आई.सी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे जहां आंगनबाड़ी कार्यक्रतियो से आंगनवाड़ी केंद्र का हालचाल जाना जिसमें उनको बताया गया कि बच्चो की संख्या ज्यादा होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

इस पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह द्वारा उनको आश्वस्त किया गया की शीघ्र अति शीघ्र बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था के लिए पूर्ण प्रयास किए जाएंगे और उन्होंने कहा कि यहां पर किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो उसके लिए भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

इसके पश्चात भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह (मोनू )और उनके साथी भाजपा कार्यकर्ता जिला अधिकारी वंदना सिंह के जिलाधिकारी कार्यालय मैं जाके ज़िला अधिकारी महोदया को आंगनबाड़ी केंद्र की समस्या से अवगत करवाने हेतु मांग पत्र दिया उनके साथ पूर्व महामंन्त्री कृष्णा सिंग,सभासद मनोज जोशी,सलमान अंसारी,महेश मेहता,सभासद अर्जुन बिष्ट,अभिषेक जोशी,नरेंद्र बिष्ट आदि लोग रहे