अल्मोड़ा: मेडिकल हॉल में निःशुल्क ENT शिविर आयोजित, 16 मरीजों की हुई ऑडियोमेट्री जाँच

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: मेडिकल हॉल में निःशुल्क ENT शिविर आयोजित, 16 मरीजों की हुई ऑडियोमेट्री जाँच

 

 

अल्मोड़ा: नगर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान मेडिकल हॉल, चौक बाजार में शनिवार को एक दिवसीय निःशुल्क नाक, कान व गला (ENT) परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। भट्ट ईएनटी क्लिनिक के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में शहर के अलावा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आए दर्जनों मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया।

 

 

​शिविर के दौरान प्रसिद्ध नाक, कान व गला विशेषज्ञ डॉ. प्रखर भट्ट ने मरीजों की समस्याओं की गहन जाँच कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। शिविर में अत्याधुनिक इंडोस्कोपी और ऑडियोमीटरी मशीनों के माध्यम से जटिल समस्याओं से ग्रसित मरीजों का परीक्षण किया गया। इस दौरान सनवाल स्पीच एंड हियरिंग सेंटर के सहयोग से 16 मरीजों की ऑडियोमेट्री (सुनने की क्षमता) जाँच की गई।

यह भी पढ़ें 👉 

 

 

 

​कार्यक्रम के शुभारंभ पर मेडिकल हॉल के संचालक राघव पंत ने डॉ. प्रखर भट्ट का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और जनसेवा के इस कार्य में सहयोग के लिए उनका आभार जताया। राघव पंत ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के तहत प्रतिष्ठान के संयोजन में आगे भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
​इस अवसर पर डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, धीरज कुमार, जगदीश कुमार, बी.पी. साह और क्लिनिक के मोहन पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *