‘हर शिखर तिरंगा’ टीम ने फतह की रियो पुर्गिल चोटी, कर्नल रणवीर सिंह के नेतृत्व में चोटी पर फहराया तिरंगा

राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान (निमास) के अनुभवी पर्वतारोहियों ने कर्नल रणवीर सिंह जामवाल की अगुवाई 14. पर्वतारोही के दल ने दुर्गम रास्तों से होकर हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी और भारत की सबसे मुश्किल चोटियों में से एक ओ पुरगिल के लिये रवाना हुआ था। अंत में 5 पर्वतारोही कर्नल रणवीर हबलदार जयपाल सिंह एस एम, नाइक देवेन्द्र बीडीआर जी एम, दोरजे कंडु और टोसि रिमे ने रेओ पुरगिल पर्वत पर चढ़ाई किया और अब उत्तराखण्ड के दुर्जेय पर्वत कामेट को अगला लक्ष्य बनाया है।
गृह ब्लॉक के जिला परिषद मेम्बर शांता कुमार नेगीने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी रेओ पुरगिल पर चढ़ाई करने ‘हर शिखर तिरंगा’ टीम 11 मई 2023 को प्रदेश के किन्नौर जिले के नाको गांव पहुँची थी। हर शिखर तिरंगा निमास का एक अनोखा और साहसिक अभियान है जिसका पहले कभी प्रयास नहीं किया गया है। इस कठिन प्रयास में अरुणाचल प्रदेश के दिसंग स्थित राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान (निमास) के अनुभवी पर्वतारोहियों की टीम ने पहले ही सात उत्तर पूर्वी राज्यों के सबसे ऊंचे पहाड़ों पर तिरंगा फहरा लिया है।
अब हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी पर पहुँचने में भी सफलता हासिल कर ली है। हिमालय के दक्षिण जांस्कर रेंज के रेओ पुर्गिल भाग में पिछले पाँच दशकों में केवल तीन बार पर्वतारोहियों ने सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। रेओ पुर्गिल पहाड़ में अत्यधिक तकनीकी चुनौतियों और बड़े पत्थर एवं बर्फ सहित कठिन ढाल के कारण इस पर चढ़ने का बहुत कम ही प्रयास किया जाता है।