HEALTH TIPS-गर्मियों में पाचन संबंधित समस्या से निपटने के लिए खाएं ये 5 फल

ख़बर शेयर करें -

गर्मियों में पाचन संबंधित समस्या से निपटने के लिए आप डाइट में कई तरह के फलों को भी शामिल कर सकते हैं।ये सेहत को कई फायदे भी पहुंचाने का काम करेंगे।

गर्मियों में अक्सर सुस्ती और थकान महसूस होती है। ऐसे में खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत ही जरूरी है।डिहाइड्रेशन के कारण पाचन संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस कारण बहुत से लोग कब्ज का भी शिखार हो जाते हैं। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत ही जरूरी है।आप पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर से भरपूर कई तरह के फलों को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ये आपको अपच, पेट दर्द और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। आप अपनी डाइट में कौन से फलों को शामिल कर सकते हैं आइए जानें।

नाशपाती

नाशपाती में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों होते हैं. ये आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।ये आपको कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। आप सलाद के रूप में भी नाशपाती खा सकते हैं।

खट्टे फल

खट्टे फलों में संतरे, ग्रेपफ्रूट और अंगूर जैसे फल शामिल हैं। खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पेक्टिन होता है।ये एक घुलनशील फाइबर है।ये खट्टे फलों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।आप खट्टे फलों को भी खा सकते हैं। ये कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

सेब

सेब में भी घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होता है. ये भी कब्ज से बचाने का काम करता है। सेब आपको कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है।ये आपको कई बीमारियों से भी दूर रखता है।

प्रून

आप अपनी डाइट में प्रून भी शामिल कर सकते हैं. ये कब्ज की समस्या से नेचुरल तरीके से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसमें अघुलनशील फाइबर होता है।ये पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद है।ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये आपको अपच की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

केले

केला एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है।ये भी कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है. ये कब्ज के उपचार में मदद करता है।डायरिया के इलाज के लिए भी केला बहुत फायदेमंद है।केले को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जाता है।इसमें स्मूदी, सलाद और शेक आदि शामिल है।

रिपोर्टर-रोशनी बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *