अल्मोड़ा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर विधिक संरक्षण में लिया

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर विधिक संरक्षण में भेजा है।

घर से बहला फुसलाकर कर लेगया आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर में बीते शुक्रवार को एक किशोर क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। किशोरी के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू की।

मेडिकल जांच में हुआ दुष्कर्म का खुलासा

बीते शनिवार की देर शाम को पुलिस टीम को दोनों को केमू स्टेशन के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस बयान के आधार पर उसे मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल में ले जाया गया जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक संरक्षण में भेजा

सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर विधिक संरक्षण में लिया गया है। टीम में महिला थानाध्यक्ष बरखा जलाल, महिला एसआई पूनम रावत, कांस्टेबल केशव भौत और महिला कांस्टेबल लखविंदर शामिल रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी की।

रिपोर्टर-रोशनी बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *