Almora पांडेखोला में हटाया गया कूड़ेदान,डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा*

0
ख़बर शेयर करें -

पांडेखोला सीएमओ ऑफिस के पास शिव मंदिर से ऊपर का कूड़ेदान आज नगर निगम महापौर अजय वर्मा और आयुक्त सीमा विश्वकर्मा के निर्देशानुसार तोड़ा गया लगातर लंबे समय सर इससे शिव मंदिर में कूूूड़ा  फैलने की शिकायत लोगों द्वारा की जा रही थी आज नगर निगम द्वारा इसको तोड़ा गया है

 

 

पार्षद ज्योति साह और पार्षद अमित साह मोनू सह नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी अमीन बसंत बल्लभ पांडे स्थानीय नागरिक मोहन चंद्र पाण्डेय अतुल पांडेय पीयूष पांडे विनय पांडे दीवान सिंह सुपयाल अशोक तिवारी अनिल पंत नवीन चंद्र बेलवाल उमेश चंद्र पांडे हरीश चंद्र बिष्ट बंटी कोरंगा त्रिभुवन पांडे रहे मौजूद नगर निगम की ड्यूटी डोर डोर जो प्रक्रिया चल रही है

 

 

 

 

उसके तहत कूड़ेदान मुक्त क्षेत्र बनाए जा रहे हैंअल्मोड़ा-नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा शहर को कूड़ेदान मुक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पांडेखोला स्थित सीएमओ कार्यालय के समीप शिव मंदिर के ऊपर स्थापित सार्वजनिक कूड़ेदान को सोमवार को हटाया गया। यह कार्रवाई नगर निगम महापौर अजय वर्मा एवं नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा के निर्देशानुसार की गई।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सार्वजनिक कूड़ेदानों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी,अल्मोड़ा की जनसभा को पंतनगर से फोन पर किया संबोधित

 

 

 

इसका उद्देश्य लोगों को घरों से ही कचरा पृथक कर नगर निगम को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा होने की समस्या को समाप्त करना है।कूड़ेदान हटाने की कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय पार्षद ज्योति साह, पार्षद अमित साह ‘मोनू’, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी, अमीन बसंत बल्लभ पांडे सहित स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग देने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में मोहन चंद्र पांडेय,अतुल पांडेय, पीयूष पांडेय, विनय पांडेय, दीवान सिंह सुपयाल, अशोक तिवारी, अनिल पंत, नवीन चंद्र बेलवाल, उमेश चंद्र पांडे, हरीश चंद्र बिष्ट, बंटी कोरंगा तथा त्रिभुवन पांडे सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: राहुल गांधी के दौरे को लेकर यातायात विभाग ने जारी किया रूट और डायवर्जन प्लान, इन रास्तों पर रहेगा बदलाव

 

 

 

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों में सार्वजनिक कूड़ेदानों को हटाकर उन्हें “कूड़ेदान मुक्त क्षेत्र” के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल अल्मोड़ा का निर्माण करना है,जिसमें जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *