शराब के नशे में चला रहा था वाहन पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0
ख़बर शेयर करें -

*रानीखेत पुलिस ने क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे बैठाकर उनकी जान जोखिम में डालने वाले शराब के नशे में वाहन में चला रहे चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज*

दिनांक 04.12.2022  *रानीखेत पुलिस* ने चेकिंग अभियान के दौरान *उ0नि0 मोहन सिंह सोन* मय पुलिस बल द्वारा *वाहन संख्या UK04PA – 0775 टेंपो ट्रैवलर* बस को चेक किया गया, वाहन चालक *राजेंद्र सिंह खेतवाल* निवासी करुली जिला बागेश्वर वाहन को *नशे शराब में / बिना डीएल/ वाहन में 19 सवारी (वाहन में 18 स्कूली बच्चे व एक वयस्क व्यक्ति) बैठाकर* चला रहा था,

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

जबकि बस का परमिट 15 सवारी का है वाहन चालक का मौके से ही मेडिकल कराया गया जिसमें चालक द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई वाहन को *मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर वाहन चालक को गिरफ्तार* किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

बस में बैठे स्कूल के बच्चें जो बागेश्वर  से अपने टीचर के साथ रानीखेत भ्रमण में आए थे, उनको अन्य वाहनों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य को भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *