Health Tips-रात में न खाएं ये 5 चीजें, आयुर्वेद डॉ. ने माना पेट में बनेगा भयंकर तेजाब

खाने-पीने के कुछ नियम होते हैं और इन नियमों का पालन करने से न केवल आप सेहतमंद रहते हैं बल्कि कई गंभीर बीमारियों का जोखिम खुद कम हो जाता है। बेहतर सेहत का राज यह है कि खाने का समय, गुणवत्ता, मात्रा आदि का ध्यान रखते हैं या नहीं। जिस तरह एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए और भरपेट खाना चाहिए, ठीक उसी तरह रात का भोजन हल्का और पौष्टिक होना चाहिए।
लोग हमेशा इसका उल्टा करते हैं। अधिकतर लोग बहुत हल्का नाश्ता करते हैं और बहुत से लोग स्किप कर देते हैं। इसी तरह ज्यादातर लोग रात को दबाकर खाते हैं। मजे की बात यह है कि रात में चिकन-मटन और अन्य हैवी चीजें खाते हैं। ध्यान रहे कि रात को हैवी भोजन सेहत के लिए लिहाज से बिल्कुल खराब है। मेडिकल एक्सपर्ट हमेशा रात को हल्का और कम खाने की सलाह देते हैं और आयुर्वेद भी इस बात का समर्थन करता है।
आयुर्वेद डॉक्टर अंकित के अनुसार, आपको रात को सोने से ठीक पहले कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। खाने की कुछ चीजें हीटबर्न, गैस की समस्या, नींद में खलल, वजन बढ़ना आदि स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं। आपको नीचे बताई चीजों को रात को खाने से बचना चाहिए।
पानी से भरपूर खाद्य पदार्थ
शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है और इसके लिए पानी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। लेकिन आपको रात में इस तरह के खाद्य पदार्थों को खाने बचन चाहिए। इसकी वजह यह है कि इससे आपको ब्लोटिंग यानी पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।
दही
आपको फल, कच्ची सब्जियां, सूप और दही आदि से बचना चाहिएआयुर्वेद के अनुसार दही में खट्टा और मीठा दोनों गुण होते हैं और यह शरीर में कफ दोष को बढ़ाता है। रात के समय शरीर ज्यादा कफ पैदा करता है। रात में नासिका मार्ग में अतिरिक्त बलगम का विकास हो सकता है। अस्थमा या खांसी और जुकाम से पीड़ित हैं, तो रात में धी से बचें क्योंकि यह बलगम पैदा करता है।
मांस
रात के समय चिकन या लाल मांस प्रोटीन से भरपूर चीजों के सेवन से आपकी नींद बाधित हो सकती है और आपको ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि ये चीजें टूटने में लंबा समय लेती हैं। याद रहे कि सोते समय आपका पाचन 50 प्रतिशत तक धीमा हो जाता है।
कॉफ़ी
अधिकतर विशेषज्ञ और शोध दावा करते हैं कि कैफीन नींद को बाधित करता है। ऐसा माना जाता है कि सोने से छह घंटे पहले भी कैफीन लेने से नींद प्रभावित हो सकती है। जाहिर है अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
शराब
कुछ लोग मानते हैं शराब पीने से बढ़िया नींद आती है जबकि ऐसा नहीं है, जो लोग बिस्तर से पहले पीते हैं वे अक्सर अनिद्रा के लक्षणों का अनुभव करते हैं और अगले दिन अत्यधिक नींद महसूस करते हैं। इसके अलावा शराब का सेवन लीवर डैमेज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, स्ट्रोक, नपुंसकता, बांझपन और समय से पहले बूढ़ा होना का परिणाम है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें