District Congress Committee:हर बूथ होगा मजबूत, जिला कांग्रेस ने की बूथ स्तर तक कमेटी के गठन की बाबत चर्चा

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्पूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज व संचालन गीता मेहरा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ने किया।
🔹बूथ स्तर पर संघटन को मजबूत करने का अनुरोध किया
बैठक में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि आज जिले से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक की कार्यकारिणी की एक महत्पूर्ण बैठक स्थानीय होटल शिखर पर आयोजित किया, जिसमें ब्लॉक से बूथ स्तर तक कमेटी के गठन के बाबत चर्चा की गई, और उन्होंने कहा कि जो भी पदाधिकारी द्वारा संगठन व कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने में कमी या सहयोग नहीं किया जायेगा उसको बदलने का कार्य किया जायेगा।जिलाध्यक्ष भोज ने कहा की 20 जुलाई तक बूथ कमेटी का कार्य पूरा कर ले। इस अवसर पर सभी पदाधकारियों व कार्यकर्ताओं से उन्होंने बूथ स्तर पर संघटन को मजबूत करने का अनुरोध किया है।
🔹सभी दलों के कार्यकर्ताओं को जोड़ने की है आश्यकता
इस अवसर पर उपस्थित माननीय विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक नए लोगो को जोड़ने का कार्य करना है जिससे संघटन व कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी, और आने वाले चुनावों में उसका फायदा मिलेगा, इस अवसर पर उपस्थित माननीय नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा आज बूथ स्तर से जिले स्तर तक संघटन में सभी दलों के कार्यकर्ताओं को जोड़ने की आश्यकता है तभी संगठन मजबूत होगा।
🔹यह लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, माननीय विधायक मनोज तिवारी माननीय नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल के अलावा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, पूर्व जिलाधयक्ष पीताम्बर पांडेय, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, संघटन महामंत्री त् त्रीलोचन जोशी,ब्लॉक अध्यक्ष क्रमशः देवेन्द्र बिष्ट, विक्रम बिष्ट, गोपाल कनवाल, पुरन सुप्याल अंकुर कांडपाल, विशन सिंह बिष्ट, कुन्दन भण्डारी, शिवराज नयाल,जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी राधा बिष्ट, किशन लाल जिलाध्यक्ष अनु जाति मोर्चा, दिनेश नेगी जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, प्रभारी क्रमश मनोज सनवाल, देवेन्द्र बिष्ट,बी के पांडे, प्रताप राम, दीवान सतवाक, हरीश रौतेला, विनोद वैषणव, देव आर्य, पी सी सदस्य दान सिंह गोपाल चौहान, नरेंद्र बनौला, गजेन्द्र फर्त्याल, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस दीपा साह, देवेन्द्र धौनी जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष पुरन रौतेला, महेश आर्या, तारू तिवारी, कोषाध्यक्ष, सलीम अख्तर जया जोशी, एन डी पांडे, रमेश लटवाल, हरीश भट्ट, भुवन दोसाद, किशन बिष्ट, आदि उपस्थित थे