प्रदेश में जुलाई तक सभी कार्डधारोको को वितरित डिजिटल राशनकार्ड –रेखा आर्या

0
ख़बर शेयर करें -

राज्य में अभी तक 12 लाख 58 हजार 544 लोगों को किये जा चुके हैं डिजिटल राशनकार्ड वितरित जुलाई 2022 अंत तक सभी को कर दिए जाएंगे डिजिटल राशनकार्ड वितरित

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में विपक्षी विधायकगणों ने प्रदेश में चल रही डिजिटल राशनकार्ड की योजना को लेकर माननीया खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या से सवाल किए। खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने विधायकों के द्वारा सदन में उठाये गए सवालों के जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में राशनकार्डो को डिजिटल करने की योजना का काम जून 2020 में शुरू किया गया था

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

लेकिन साल 2020 में कोरोना की पहली लहर ,वर्ष 21 में दूसरी लहर आने के साथ ही साल 2022 में विधानसभा चुनावों के चलते प्रदेश में डिजिटल राशनकार्डो को बनाने की योजना और उन्हें वितरित करने में कहीं ना कहीं देरी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

जुलाई 2022 अंत तक कर दिए जाएंगे सभी को डिजिटल राशनकार्ड वितरित माननीया मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में डिजिटल राशनकार्डो को बनाने की प्रक्रिया चल रही है और अगले माह जुलाई अंत तक पूरे प्रदेश में सभी को डिजिटल राशन कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *